{"_id":"5d67fc948ebc3e013874754d","slug":"another-accused-arrested-from-delhi-in-police-recruitment-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में एक और आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Thu, 29 Aug 2019 09:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Aug 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
लिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में एसआईटी ने एक और व्यक्ति गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने यह गिरफ्तारी दिल्ली से की है। आरोपी को दिल्ली से कांगड़ा लाया गया है, जहां पर उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में अब तक 30 लोगों को एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से आठ आरोपी हरियाणा, एक राजस्थान और दो लोग उत्तर प्रदेश के शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का यह पहला आरोपी है, जिसे राजधानी दिल्ली से पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली से पकड़ा आरोपी भी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े के आरोपियों में से एक है।
विज्ञापन
अभी तक दूसरे राज्यों से 12, जबकि 18 लोग जिला कांगड़ा से संबंधित पकड़े गए हैं। फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी माना जा रहा जवाली निवासी बिक्रम अभी भी गिरफ्त से दूर है। एसआईटी प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।