फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual uniform allowance of himachal police officers is now 15 thousand, CM Jairam announced

Himachal Police: राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के वर्दी भत्ते में चार गुणा से ज्यादा की बढ़ोतरी

Tue, 23 Aug 2022 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Aug 2022 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिस बल का उच्च मनोबल बनाए रखने के लिए बेहतरीन माहौल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में पुलिस कर्मियों के विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पद भरे गए हैं और 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन
Annual uniform allowance of himachal police officers is now 15 thousand, CM Jairam announced
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा(एचपीपीएस) अफसरों के वर्दी भत्ते में चार गुणा से भी ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें 3675 के बजाय 15,000 रुपये सालाना वर्दी भत्ता मिलेगा। इस फैसले से 181 पुलिस अधिकारियों को फायदा होगा। इनमें डीएसपी से लेकर एचपीएस पुलिस अधीक्षक लाभान्वित होंगे। इसके अलावा 16 पुलिस उप अधीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नत किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने पीटरहाफ में आयोजित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्रम में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पुलिस बल का उच्च मनोबल बनाए रखने के लिए बेहतरीन माहौल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया है। प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में पुलिस कर्मियों के विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पद भरे गए हैं और 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई पुलिस चौकियां और पुलिस स्टेशन खोले गए हैं। कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक नया पुलिस जिला बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रहे बदलाव की चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस बल को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने पुलिस बल और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल दिया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस संदीप भारद्वाज के अलावा प्रधान सचिव गृह भरत खेड़ा, सीएम के सलाहकार व प्रधान निजी सचिव डॉ. आरएन बत्ता, पुलिस महानिरीक्षक रामेश्वर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed