फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual exam of class VI-VII from December 10, see datesheet here

Himachal: शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में छठी-सातवीं की वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से, यहां देखें डेटशीट

Tue, 26 Nov 2024 09:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 09:40 AM IST
सार

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Annual exam of class VI-VII from December 10, see datesheet here
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 10 दिसंबर से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह 10:30 बजे परीक्षा शुरू होगी। तीन घंटे की परीक्षा दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: 
HP Congress: फील्ड सर्वे के आधार पर होगी PCC में नियुक्ति, एक गुट के पास नहीं रहेगी पावर; इन्हें मिलेगा अधिमान
विज्ञापन


परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 दिसंबर को इन स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। फरवरी 2025 से शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। प्रदेश के सभी सरकारी और स्कूल शिक्षा बोर्ड संबद्ध निजी स्कूलों में यह परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिथि            कक्षा पहली  दूसरी     चौथी       
10 दिसंबर        गणित       गणित       हिंदी
13 दिसंबर        हिंदी        हिंदी        गणित 
16 दिसंबर       अंग्रेजी       अंग्रेजी      अंग्रेजी
18 दिसंबर         -         -              पर्यावरण

तिथि           छठी कक्षा            सातवीं
10 दिसंबर      संस्कृत                 हिंदी
12 दिसंबर      गणित                  विज्ञान
13 दिसंबर      योग/संस्कृति         सोशल साइंस 
16 दिसंबर      साइंस                  गणित
17 दिसंबर      अंग्रेजी                  योग/संस्कृति
18 दिसंबर      ड्राइंग/होम साइंस   होम साइंस
20 दिसंबर      हिंदी                    अंग्रेजी
21 दिसंबर      सोशल साइंस         संस्कृत

इक्डोल के विद्यार्थियों के ऑनलाइन जनरेट हुए रोल नंबर
उधर, विवि की ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करने की पूरी तरह से लागू की गई व्यवस्था के कारण अब तक सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन के जिन विद्यार्थियों के इंटरनल असेस्मेंट और उसकी वेरिफिकेशन न होने से अटके मामलों का समाधान किया जा चुका है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि सीडीओई इक्डोल के अधिकतर विद्यार्थियों के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जनरेट हो चुके है। छात्र इसे डाउन लोड कर सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed