{"_id":"63ff3f6d0e7c602fa5024e8a","slug":"ankush-tomar-said-dream-of-getting-gold-medal-for-the-country-in-asian-rowing-games-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंकुश तोमर बोले- एशियन रोइंग गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंकुश तोमर बोले- एशियन रोइंग गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाना सपना
Wed, 01 Mar 2023 08:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Mar 2023 08:08 PM IST
सार
सिरमौर जिले के गिरिपार निवासी अंकुश तोमर अब तक राष्ट्रीय स्तरीय रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। हाल ही में पुणे में नेशनल रोइंग गेम्स-8 में कांस्य पदक जीतने के बाद युवा खिलाड़ी अपने घर कमरऊ पहुंचे।
विज्ञापन
अंकुश तोमर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार निवासी अंकुश तोमर अब तक राष्ट्रीय स्तरीय रोइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। हाल ही में पुणे में नेशनल रोइंग गेम्स-8 में कांस्य पदक जीतने के बाद युवा खिलाड़ी अपने घर कमरऊ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कुल देवता शिरगुल मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया। अंकुश का कहना है कि एशियन रोइंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना सपना है। इसके लिए खूब मेहनत भी करेंगे। हिमाचल में भविष्य में इस खेल के शुरु होने पर वह अपने गृह प्रदेश की टीम से खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को पांवटा पहुंचे अंकुश ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और कांस्य पदक जीतना गौरव के पल रहे हैं। अक्तूबर 2022 नेशनल गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। तब रोइंग में सेना की टीम से खेले थे। इस बार 21 से 24 फरवरी तक पुणे में नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश की टीम से खेलने का मौका मिला। इस स्पर्धा में टीम को कांस्य पदक जीतने में कामयाबी मिली। बता दें कि अंकुश सिरमौर की ग्राम पंचायत कमरऊ निवासी हैं। वह सितंबर 2018 में भारतीय सेना के 18 ग्रेनेडियर्स में भर्ती हुए। अंकुश ने जबलपुर में इस खेल का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन