{"_id":"5b547b4f4f1c1b51748b6736","slug":"ankush-bhardwaj-in-indial-idol-top-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल के टॉप 12 में पहुंचा हिमाचल का ये बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन आइडल के टॉप 12 में पहुंचा हिमाचल का ये बेटा
अनिल कंवर, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बेटे अंकुश भारद्वाज सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो इंडियन आइडल में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। अपनी सुरीली आवाज के दम पर उन्होंने सबका मन मोह लिया है। राजधानी शिमला के कोटगढ़ निवासी अंकुश भारद्वाज ने इंडियन आइडल में टॉप 12 में जगह बना ली है।
विज्ञापन
हिमाचल के लोग वोटिंग कर अंकुश भारद्वाज का हौसला बुलंद कर रहे हैं। अंकुश का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। अंकुश अभी इंडियन आइडल के टॉप 12 में हैं। उनकी आवाज के दीवाने खुद बॉलीवुड गायक सोनू निगम भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
अंकुश ने एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई करने के बाद म्यूजिक को अपना करियर बनाया है। अंकुश आजकल मुंबई में बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर अमान मलिक के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंकुश ने हिमाचल की आवाज, 90.2 बिग एफएम गोल्डन वॉइस, विंटर कार्निवाल रफी नाइट, किशोर नाइट, संगम सुर संगीत जैसी स्पर्धाओं में भाग लेकर विजेता का खिताब हासिल किया है। अंकुश ने क्लासिकल संगीत की शिक्षा चन्ना म्यूजिक अकेडमी में विनोद चन्ना से ली है।