उपलब्धि: वर्ल्ड कप निशानेबाजी में ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने चांदी जीत चमकाया देवभूमि हिमाचल का नाम
ऊना जिले के धुसाड़ा की मूल निवासी अंजुम मोदगिल ने इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन की ओर से अजरबैजान में करवाई गई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। अंजुम मोदगिल के शानदार प्रदर्शन से उनके पैतृक गृह जिले और गांव में खुशी की लहर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपियन अंजुम मोदगिल ने वर्ल्ड कप में महिला वर्ग की 50 मीटर राइफल-तीन पॉजिशन में रजत पदक हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऊना जिले के धुसाड़ा की मूल निवासी अंजुम मोदगिल ने इंटरनेशनल शूटिंग फेडरेशन की ओर से अजरबैजान में करवाई गई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। अंजुम मोदगिल के शानदार प्रदर्शन से उनके पैतृक गृह जिले और गांव में खुशी की लहर की है। अंजुम मोदगिल के माता-पिता चंडीगढ़ में रहते हैं। मोहाली में पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहीं अंजुम मोदगिल की शादी हरियाणा में हुई है। देश के टॉप टेन महिला शूटर में शुमार अंजुम मोदगिल का मुकाबला फाइनल राउंड में डेनमार्क की रिक्की के साथ हुआ।
इसमें अंजुम को 16-12 से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एनसीसी से शूटिंग का सफर तय करने वाली अंजुम अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। देश के लिए उन्होंने 12 पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर वह 50 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। 2017 की कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में वह कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मेडल जीतकर वापस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची अंजुम मोदगिल का स्वागत करने के लिए पिता सुदर्शन मोदगिल और माता शुभ मोदगिल पहुंचे। वह दिल्ली में ही रुके हैं और मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। बातचीत में अंजुम के पिता सुदर्शन मोदगिल ने बताया कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें नाज है। बेटी की बदौलत आज हर कोई उन्हें पहचानता है।