मंडी में अपने नए घर के लॉन में घास काटते रहे अनिल शर्मा, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कैबिनेट मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा ने मंगलवार को अपने नए घर बाड़ीगुमाणू के लॉन में घास काटा।
मंगलवार सुबह करीब दो घंटे तक वह अपने नए घर में रहे। नए घर का निरीक्षण करने के बाद वह वापस लौट गए। इसी बीच घास काटते हुए मंत्री अनिल शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
घास काटने को लेकर अनिल शर्मा ने ये कहा
हालांकि, अनिल शर्मा अकसर अपने नए घर के परिसर में घास काटते हैं लेकिन चुनावी सीजन में घास काटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। कहा जाने लगा कि धर्म संकट में फंसे मंत्री जी भाजपा के लिए वोट जुटाने के समय घास काट रहे हैं।
जबकि दूसरी तरफ पिता पंडित सुखराम और बेटा आश्रय शर्मा कांग्रेस वोटों की राजनीति में रोड शो कर रहे हैं। उधर, मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि अक्सर वह नए घर के लॉन में घास काटते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं।