{"_id":"5c51ae68bdec224db8526175","slug":"angry-judge-turned-away-from-hearing-of-virbhadra-singh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र के आय से अधिक मामले में नाराज जज सुनवाई से हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र के आय से अधिक मामले में नाराज जज सुनवाई से हटे
Wed, 30 Jan 2019 07:32 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने बुधवार को नाराजगी जताते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने सुनवाई के लिए किसी अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने को कहा है।मामले पर अगली सुनवाई अब 6 फरवरी को होगी। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने वीरभद्र व प्रतिभा सिंह के वकील के रवैये पर नाराजगी जताते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया। जज इस बात से नाराज हो गए, क्योंकि याचिकाकर्ता का वकील अभिषेक मनु सिंघवी बार-बार व्यस्तता का हवाला देकर सुनवाई को आगे खिसकाने के लिए कह रहा था।
विज्ञापन
पीठ ने वकील को फटकार लगाते हुए खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। एक सप्ताह पहले भी एक अन्य जज ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। निचली अदालत ने आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में वीरभद्र व उनकी पत्नी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में आरोप तय किए थे। इस आदेश को आरोपियों ने चुनौती दी है। सीबीआई की जांच में वीरभद्र सिंह पर केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनकी संपत्ति घोषित आय से 192 फीसदी अधिक पाई गई थी।
विज्ञापन