फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anganwadi workers plan secretariat gherao on June 7

इस दिन सचिवालय का घेराव करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर

Tue, 17 Apr 2018 07:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 17 Apr 2018 07:12 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers plan secretariat gherao on June 7
फाइल फोटो

राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू सात जून को सचिवालय का 24 घंटे के लिए घेराव करेगी। इस महापड़ाव के चलते सात जून को प्रदेश में स्थित 18845 आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का दावा किया गया है। सोमवार को सीटू कार्यालय शिमला में यूनियन की बैठक में फैसला लिया गया कि इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन


बीते चार साल से वेतनवृद्धि नहीं होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन की राज्य अध्यक्ष खीमी भंडारी और महासचिव राजकुमारी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को सम्मानजनक वेतन देने का वायदा किया था। चार साल पूरे होने पर मोदी सरकार ने आंगनबाड़ी महिलाओं के वेतन में एक रुपये की वृद्धि नहीं की।
विज्ञापन


मोदी सरकार आंगनबाड़ी योजना को कमजोर करने व बंद करने के लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में हरियाणा की तर्ज पर वर्कर्स को 11500 रुपये, हेल्पर को 6000 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। सेवानिवृत्ति पर 2000 रुपये पेंशन और दो लाख रुपये ग्रेच्युटी दी जाए। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाए। 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को स्थायी किया जाए।


केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार के पैसे को बच्चे की माता के खाते में डालने संबंधी याचिका को वापस लिया जाए। बैठक में सुमित्रा, वीना, नीलम, राजकुमारी, विमला, सुदेश, हिमी, गोदावरी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed