फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anganwadi workers and assistants will be recruited in Sujanpur, know the last date of application

Govt Jobs: सुजानपुर में होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Tue, 10 Oct 2023 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 07:26 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के विकास खंड सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के खाली पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 अक्तूबर तक कर दी गई है।

विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants will be recruited in Sujanpur, know the last date of application
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के खाली पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 अक्तूबर तक कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि 16 अक्तूबर तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान 23 अक्तूबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सुबह 11 बजे आरंभ किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से परिवार नकल एवं उसके कारण आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अभ्यर्थियों को आने वाली समस्याओं को देखते हुए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है, ताकि कोई भी पात्र एवं इच्छुक महिला आवेदन करने से वंचित न रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed