{"_id":"609b96be6785483cc167c776","slug":"andhra-pradesh-and-karnataka-maize-seed-gave-to-farmers-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के मक्की बीज से लहलहाएंगे किसानों के खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के मक्की बीज से लहलहाएंगे किसानों के खेत
Wed, 12 May 2021 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 May 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
मक्की (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के किसान आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के मक्की बीज को खेतों में बिजाई करेंगे। विभाग की ओर से भेजी गई डिमांड के मुताबिक बीज जिले के विभिन्न विक्रय केंद्रों में पहुंच गया है। विभाग ने भी विक्रय केंद्रों में तैनात कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। बिना मास्क विक्रय केंद्र आने वाले किसान को बीज नहीं दिया जाएगा। विभाग की ओर से नो मास्क नो सर्विस व्यवस्था को लागू किया गया है। केंद्रों में तैनात स्टाफ के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी करवा दी है।
विज्ञापन
चंबा के लिए 1950 क्विंटल मक्की का बीज पहुंचा है। विभाग के पास मक्की बीज की दो किस्में पहुंची हैं। जिनमें सिंगल क्रॉस और डबल क्रॉस किस्म शामिल है। सिंगल क्रॉस बीज किसानों को सब्सिडी के साथ 64 रुपये किलो मिलेगा। डबल क्रॉस बीज की किस्म किसानों को 47 रुपये किलो मिलेगी। चंबा में 26 हजार हेक्टेयर भूमि में मक्की की बिजाई की जाती है। कृषि उपनिदेशक चंबा कुलदीप धीमान ने बताया कि विभाग के पास बीज पहुंच गया है। विक्रय केंद्रों से किसान बीज की खरीद कर सकते है।
विज्ञापन