फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   An out-of-control Thar hit a vehicle in Sanjauli late at night and overturned on the road.

Shimla News: संजौली में देर रात गाड़ी को टक्कर मारकर सड़क पर पलटी बेकाबू थार

Sat, 24 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
An out-of-control Thar hit a vehicle in Sanjauli late at night and overturned on the road.
देर रात मौके पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन

कई वाहनों में शीशों पर लगा रखी हैं ब्लैक फिल्में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के उपनगर संजौली में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार थार गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे से पहले थार ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी। इससे देर रात तक मौके पर लंबा जाम लगा रहा।

संजौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसके चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अनुसार ठियोग का एक युवक थार लेकर संजौली की ओर आ रहा था। इस दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि किसी को चोटें नहीं लगीं। बाद में कार मालिक भी मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। संजौली क्षेत्र के कारोबारियों ने यहां वाहनों को मनमाने तरीके से मॉडिफाई किए जाने की शिकायतें भी की हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों में ऐसे टायर लगा दिए हैं जो नियमों के विपरीत हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ रहा है। संजौली बाजार में कई गाड़ियां ऐसी हैं जिनके शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ाई गई हैं। नियमानुसार शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ाने पर पाबंदी है। लोगों का कहना है कि बाजार में शाम होते ही ऐसी गाड़ियों का जमावड़ा लग रहा है। कई युवा दिखावे के लिए गाड़ियों को मनमाने तरीके से मॉडिफाई कर रहे हैं। लोगों ने पुलिस से इन पर कार्रवाई की मांग की है। संजौली पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed