{"_id":"8236da8a04a749e5faddddcfac7c1c8e","slug":"amita-crowned-as-miss-beauty-of-the-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस ब्यूटी ऑफ द ईयर बनी हिमाचल की बेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस ब्यूटी ऑफ द ईयर बनी हिमाचल की बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Updated Mon, 16 Nov 2015 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की लड़कियां सौदर्य और प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। इसे साबित किया है हिमाचल की बेटी अमिता नारायण ने। दिल्ली में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में अमिता नारायण ने मिस ब्यूटी ऑफ द ईयर का खिताब जीता है। दिल्ली में नवंबर के पहले सप्ताह वायरस इंटरटेनमेंट ग्रुप की ओर से आयोजित मिस ब्यूटी प्रतियोगिता-2015 में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 50 लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
फाइनल में शिमला जिले के छोटे से गांव की अमिता नारायण ने अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मिस ब्यूटी ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया। अमिता नारायण इससे पहले मिस इंडिया ग्लोबल इंटरनेशनल ब्यूटी विद काज और मिस हिमाचल का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में नामी क्राप्ट बिला कंपनी मुंबई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अमिता को मिस इथनिक शिमला सिटी से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
अमिता नारायण ने दूरभाष पर अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता की सकारात्मक सोच को दिया है। कहा कि हिमाचल की लड़कियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए मौजूदा प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। हिमाचल सरकार को इस बारे में विशेष नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन