फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amit Shah said Rahul Gandhi is spreading lies about Agniveer Yojana

धर्मशाला: अमित शाह बोले-अग्निवीर योजना को लेकर भ्रांतियां फैला रहे राहुल गांधी

Sat, 25 May 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2024 06:40 PM IST
सार

धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठी बात को ही मुद्दा बनाकर नई परंपरा शुरू की है। इसका एक उदाहरण अग्निवीर योजना है।

विज्ञापन
Amit Shah said Rahul Gandhi is spreading lies about Agniveer Yojana
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष की ओर से की जा रही बयानबाजी पर सफाई देते हुए जोरदार पलटवार किया है। शनिवार को धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठी बात को ही मुद्दा बनाकर नई परंपरा शुरू की है। इसका एक उदाहरण अग्निवीर योजना है। अग्निवीर को लेकर देशभर में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीर का कोई भविष्य ही नहीं और इनका जीवन बर्बाद हो जाएगा।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि अग्निवीर योजना के अंतर्गत जो भर्ती होते हैं तो 100 में से 25 फीसदी तो सेना में ही नियमित हो जाएंगे, बाकी 75 फीसदी के लिए भाजपा शासित राज्य सरकारों ने पुलिस भर्ती में 10 से 20 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। केंद्र सरकार की पैरा मिलिट्री फोर्सिज में भी 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। उनको रिजर्व सीटों के बाद कई तरह की रियायतें दी हैं, जैसे उम्र की छूट, परीक्षा में लाभ, शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नहीं होगी। इन सब रियायतों के बाद शायद ही कोई अग्निवीर बचेगा, जो पुलिस या अर्धसैनिक बल में भर्ती न हो पाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी निजी कंपनियों ने भी अग्निवीर के लिए सुरक्षा कंपनियों के तौर पर प्राथमिकताएं तय की हैं। अग्निवीर के तहत एक युवा सरकारी खर्चे पर चार साल प्रशिक्षण लेगा, ट्रेंड होगा, चार साल वेतन भी मिलेगा और चार साल बाद पेंशननुमा ग्रेच्युटी वाली पूरे जीवन की नौकरी भी मिलेगी, इसमें किसका नुकसान होने वाला है। इसके बावजूद यदि कोई अग्निवीर योजना में नहीं जाना चाहता है तो अलग ही बात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के फायदे के लिए सरासर झूठ लोगों के बीच फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed