फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amit shah himachal visit rally live updates today, lok sabha election

Himachal Election: शाह बोले- पीओके भारत का, अब किसी की कंकर मारने तक की हिम्मत नहीं

Sat, 25 May 2024 10:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऊना/ धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऊना/ धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 May 2024 10:22 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऊना के अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण में मोदी जी 310 पार कर गए हैं।

विज्ञापन
amit shah himachal visit rally live updates today, lok sabha election
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऊना और धर्मशाला में चुनावी रैलियों में जमकर गरजे। शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पीओके भारत का है और इसे लेकर रहेंगे। अनुच्छेद-370 हटाते समय भी हमें डराने की कोशिश की गई थी। अब गोलीबारी, पत्थरबाजी और आतंकी गतिविधियां जम्मू-कश्मीर में नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क में हो रही हैं। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अब किसी की कंकर मारने तक की हिम्मत नहीं है।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि पहले पांच चरणों के मतदान के बाद भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है। अंतिम दो चरणों में यह आंकड़ा 400 से पार होगा। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी, जबकि राहुल बाबा 40 पार भी नहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या नहीं जाते।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे और 6 को राहुल गांधी बैंकाॅक छुट्टियां मनाने चले जाएंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हिमाचल में लोकसभा की चारों सीट भाजपा की झोली में डालने के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव की सभी 6 सीटों पर जीत सुनिश्चित करें। प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और देश व प्रदेश में फिर डबल इंजन की सरकार चलेगी। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। महिला सम्मान निधि, पांच लाख रोजगार, 300 यूनिट फ्री बिजली, गोबर की खरीद, 100 रुपये लीटर दूध की खरीद आदि गारंटियां देकर सरकार तो बना ली, लेकिन उसके बाद जनता ठगी रह गई।




दीया लेकर भी खोजने निकलोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा
शाह ने कहा कि जहां भी चुनावी जनसभाओं में जाता हूं, सभी कहते हैं कि अमित भाई हमारे सांसद को मंत्री बना दो, लेकिन हमीरपुर वालो मोदी ने यहां से बिना मांगे अनुराग ठाकुर को मंत्री बनाया है। अनुराग ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते मेरे साथ काम किया है और मंत्री होते हुए मोदी के साथ मंत्रिमंडल में काम किया है। अगर दीया लेकर भी खोजने निकलोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा को सशक्त करने के लिए युवा शक्ति को जोड़ने का काम अगर किसी ने किया तो वह अनुराग ठाकुर ने किया है।

कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का ही काम किया : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऊना और धर्मशाला में जनसभाओं में कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का ही काम किया। आपदा राहत के लिए केंद्र ने प्रदेश की भरपूर मदद की। 32,000 करोड़ रुपये की मदद परोक्ष या अपरोक्ष रूप से हिमाचल को दी गई। उसमें भी गबन की बात सामने आ रही है। प्रदेश की यह सरकार वादाखिलाफी करने वाली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों की गाढ़ी कमाई का जो पैसा प्रदेश के विकास में लगना चाहिए, उस पैसे को कांग्रेस राज्य से बाहर चुनाव लड़ने में इस्तेमाल कर रही है।

शाह ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में चुनाव जीती तो तत्काल शपथ ले ली और जब हारती है तो ईवीएम में गड़बड़ी की बातें करने लग पड़ती है। उन्होंने कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर चुटकी लेते हुए कहा - खरगे साहब इस हार का ठीकरा आप पर ही फूटना है। भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) का तो कुछ नहीं होगा। आपका इस्तीफा ले लिया जाएगा। शाह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री 23 सालों से दिन-रात जनता की सेवा कर रहे हैं। दीपावली की छुट्टी भी वे सीमा पर जवानों के साथ मनाते हैं। जबकि, राहुल बाबा गर्मी बढ़ते ही देश से बाहर घूमने चले जाते हैं। मनमोहन-सोनिया की कांग्रेस सरकार ने लाखों करोड़ के घोटालों के साथ 10 साल राज किया।

उन्होंने कहा कि ऐसा हो नहीं सकता लेकिन, कल्पना कर लें कि इंडी गठबंधन की सरकार बन रही है तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि उनका पीएम कौन बनेगा। कोई विकल्प नहीं है। पूरे देश में मोदी-मोदी का नारा चल रहा है। यह विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और उम्मीदों के भारत के प्रति देश के लोगों का विश्वास और समर्थन है। शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वन रैंक वन पेंशन के मामले में सेना के जवानों को भी धोखे में रखा। भाजपा ने सत्ता में आकर 2015 में यह काम भी करके दिखा दिया। एक लाख 30000 हजार करोड़ रुपये सीधे सेना के जवानों के बैंक खातों में पहुंचाए गए।


 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से बड़ा लगाव
शाह बोले, कहा जाता था कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा छीना तो वहां खून की नदियां बहने लगेंगी। हमने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ यह भी कर दिखाया। कांग्रेस के लोग डराने की कोशिश कर रहे हैं कि पीओके की बात न करें। पाकिस्तान के पास एटम बम हैं। हम मोदी के सिपाही हैं। डरते नहीं हैं। पहले सीमा पार से आतंकी हमारे देश में घुसकर हमला कर गायब हो जाते थे और हम कुछ नहीं कर पाते थे। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से बड़ा लगाव है। ऐसे में गुजरात वालों को भी ईर्ष्या होती है कि मोदी को हिमाचल वालों से बहुत प्यार है। देश में बहुत बड़ी-बड़ी लोकसभाएं हैं, लेकिन हमीरपुर जैसी लोकसभा की तरह कहीं पर भी इतना अधिक विकास नहीं हुआ है। 101 प्रतिशत विकास हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुआ है। वीरभूमि के सेना के जवान और उनके परिवार इंदिरा गांधी के समय से वन रैंक वन पेंशन की मांग करते आए हैं, लेकिन राहुल बाबा कांग्रेस के राज में सैनिकों को अधिकार नहीं दिया और मोदी सरकार ने सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन दी है।

अनुराग ठाकुर को कंधों पर उठाया
इससे पहले अंब पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने हिमाचली टोपी व शाॅल से शाह का स्वागत किया। ऊना के अंब में भाजपा की विजय संकल्प रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री अमित शाह के संबोधन को लेकर उत्साहित दिखे। शाह के संबोधन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर को कंधों पर उठाकर सभा स्थल तक पहुंचाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित हे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed