फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amidst the fear of third wave of Coronavirus, there will be a survey of sick children in Himachal

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच हिमाचल में होगा बीमार बच्चों का सर्वे

Wed, 02 Jun 2021 03:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Jun 2021 03:18 AM IST
सार

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर बरपी है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारियां शुरू की हैं। 

विज्ञापन
Amidst the fear of third wave of Coronavirus, there will be a survey of sick children in Himachal
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल सरकार कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश में बीमार बच्चों का सर्वे कराने की तैयारी कर रही है। डॉक्टरों की टीमें लोगों के घर-घर जाकर सर्वे करेगी। साधारण बीमारी का इलाज मौके पर किया जाएगा जबकि गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि सर्वे में बीमार बच्चों की पहचान की जाएगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते डॉक्टरों की टीमें लोगों के घर-घर जाकर बीमार बच्चों का इलाज करेंगी। सभी सीएमओ को डॉक्टरों की टीमें तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर बरपी है। दूसरी लहर में दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि हजारों लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने तीसरी संभावित लहर से निपटने की तैयारियां शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लहर को ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। यह बीमारी 2 से 17 साल तक के बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में बच्चों के लिए वार्ड बनाने, न्यू बोर्न बेबी वार्ड, हर बिस्तर को ऑक्सीजन सुविधा से लैस करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed