फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amendment in rules for multi task worker recruitment in schools, these conditions have to be fulfilled

स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए नियमों में संशोधन, इन शर्तों को करना होगा पूरा

Wed, 16 Dec 2020 10:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Dec 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Amendment in rules for multi task worker recruitment in schools, these conditions have to be fulfilled
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पार्टटाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए स्कूल से घर की दूरी का सर्टिफिकेट लाना होगा। पहले प्रमाण पत्र की शर्त नहीं थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र जारी करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया के नियमों में संशोधन किया है। इस भर्ती में स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से दो से दस नंबर मिलेंगे। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 7852 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त किए जाने हैं।

विज्ञापन


एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी नियुक्तियां करेगी। इन वर्करों को प्रतिमाह 5,625 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/प्रिंसिपल/हेडमास्टर सचिव होंगे।
विज्ञापन


जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को सदस्य बनाया जाएगा। जिस गांव या ग्राम पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है तो वहां का निवासी भी आवेदन कर सकेगा। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल की ओर से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस विज्ञापन को संबंधित स्कूल सहित ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से जितना पास होगा स्कूल, उतने ज्यादा नंबर
 वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे।  इसके अलावा पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को आठ नंबर मिलेंगे। कुल 30 नंबरों के आधार पर इनका चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed