फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ambulances are out of service at Junga Hospital. Driver shortages are a problem.

Shimla News: जुन्गा अस्पताल में एंबुलेंस बंद चालक की कमी से है दिक्कत

Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ambulances are out of service at Junga Hospital. Driver shortages are a problem.
अस्पताल को अगस्त में मिली थी एंबुलेंस
विज्ञापन

चालक प्रतिनियुक्ति पर चमियाना
में दे रहा सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जुन्गा सिविल अस्पताल में एंबुलेंस दो माह से अस्पताल के बाहर खड़ी है। चालक की कमी के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। 19 अगस्त को एक एनजीओ की ओर से अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध करवाई थी लेकिन दो माह बीतने के बाद भी इसकी सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। अस्पताल में तैनात चालक को प्रतिनियुक्ति पर चमियाना भेजा है। इस कारण एंबुलेंस का संचालन नहीं हो पा रहा है।


चमियाना वार्ड के जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने इस मामले में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारी या आपातस्थिति में परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध करवाई थी। हालांकि संबंधित चालक को दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के कारण एंबुलेंस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध करवाते समय विभाग और सरकार को पत्र लिखकर चालक को वापस भेजने की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक इस मांग पर कार्रवाई नहीं हुई है। जिला परिषद सदस्य ने कहा कि आपातस्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस की सुविधा न होने से मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसी समस्या को देखते हुए अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन दो माह बाद भी मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article