{"_id":"67f5270d9a3056343e0fb73c","slug":"ambulance-to-be-built-ambulance-to-be-built-shimla-news-c-19-sml1001-514069-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: इंजनघर में मिलेगी एंबुलेंस रोड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: इंजनघर में मिलेगी एंबुलेंस रोड की सुविधा
विज्ञापन
महापौर ने वार्ड का दौरा कर किया निरीक्षण, लोगों की सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के इंजनघर वार्ड के रिहायशी इलाकों में जल्द ही एंबुलेंस रोड की सुविधा मिल सकती है। नगर निगम यहां सड़क निर्माण की तैयारी कर रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को वार्ड का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही सड़क के निर्माण को लेकर लोगों से बातचीत की।
स्थानीय पार्षद अंकुश वर्मा ने कहा कि यह सड़क चौहान विला से साईं निकेतन तक बननी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शहरी इलाका होने के बावजूद वार्ड के भीतर रिहायशी इलाकों तक सड़क सुविधा नहीं है। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों को मुख्य सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। यहां सड़क का निर्माण हो सकता है, लेकिन उसके लिए सभी से सहयोग जरूरी है। इसके लिए यहां बिजली का खंभा शिफ्ट करना पड़ेगा। महापौर ने मौके पर ही बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बात कर इसकी शिफ्टिंग के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि सड़क निर्माण में स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। कुछ लोग मौके पर ही सहयोग देने के लिए तैयार भी हो गए हैं। सबकी सहमति बनते ही निगम सड़क का निर्माण शुरू करवा देगा। ब्यूरो