फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ambulance Employees Strike: Patients will not get 108, 102 ambulance facility from this day in Himachal

Ambulance Employees Strike: हिमाचल में इस दिन से मरीजों को नहीं मिलेगी 108, 102 एंबुलेंस सुविधा

Wed, 25 May 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 May 2022 09:22 PM IST
सार

108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि कंपनी ने मांगें मानने का लिखित आश्वासन नहीं दिया है। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Ambulance Employees Strike: Patients will not get 108, 102 ambulance facility from this day in Himachal
108 एंबुलेंस सेवा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मरीजों को गुरुवार 26 मई से 108 और 102 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलेगी। कंपनी के साथ कर्मचारी यूनियन की मांगों को लेकर बुधवार को हुई बैठक विफल रही है। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को कर्मचारी यूनियन एंबुलेंस की चाबी सौंप देंगे। कर्मियों ने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि कंपनी ने कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने का आग्रह भी किया है।

विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है 2015 से अभी तक जीवीके कंपनी से वेतन-भत्ते नहीं मिले। वहीं, अब मेडसवान कंपनी भी भत्ते और एरियर नहीं दे रही। उधर, मेडसवान फाउंडेशन के प्रभारी संतोष झा ने कहा कि कर्मियों को सुविधा दी जा रही है, लेकिन कर्मचारी नेता उन्हें भड़का रहे हैं। वहीं, कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि कंपनी ने मांगें मानने का लिखित आश्वासन नहीं दिया है। कंपनी शोषण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed