फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala samridhi samvad programme organized in una himachal

समृद्धि संवाद: मंदी को हावी न होने दें, त्योहारी सीजन में गुलजार होगा बाजार

Wed, 25 Sep 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
amar ujala samridhi samvad programme organized in una himachal
ऊना में समृद्धि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया - फोटो : अमर उजाला

मंदी केवल भारत में नहीं बल्कि यह ग्लोबल समस्या है। एक दौर के बाद मंदी आती है, समय के साथ सब सामान्य हो जाता है। अगर बाजार में कहीं निराशा का भाव है तो इससे व्यापारियों को निपटने के लिए तैयार होना होगा। बाजार में मंदी की आहट के मद्देनजर अमर उजाला ने सकारात्मक पहल करते हुए बुधवार को बचत भवन ऊना में जिले के कारोबारियों और उद्यमियों के लिए समृद्धि संवाद का आयोजन किया।

विज्ञापन


इसमें आबकारी और कराधान विभाग के उपायुक्त प्रदीप शर्मा, सहायक आयुक्त संजय शर्मा, अग्रणी प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक जेपी भनोट तथा पीएनबी से आरके डोगरा बतौर विशेष अतिथि और विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम में कारोबारियों ने जहां मंदी से उबरने के उपायों पर मंथन किया, वहीं अधिकारियों के समक्ष समस्याएं और सुझाव भी रखे। जीएसटी के मुद्दे पर भी उद्यमियों और कारोबारियों ने चर्चा की।
विज्ञापन


पंजाब नेशल बैंक से सेवानिवृत्त वित्तीय सलाहकार हरमेश राजपूत के अलावा कारोबारियों में गरुड़ पाइप मैहतपुर से बीएन कश्यप, हरीश शर्मा, अरविंदर सिंह, रजनीश लठ, अशोक शर्मा, सन्नी ठाकुर, नंबरदार रामपाल, राकेश सूरज, भगवंत किशोर, सरवण कुमार, मुकेश साहनी, विकास कुमार, विनोद कुमार आदि ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी व्यापारियों के हित में : प्रदीप
डिप्टी कमिश्नर एक्साइज एंड टैक्सेशन प्रदीप शर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद अब तक इसमें 550 बार संशोधन कर अधिसूचना जारी हो चुकी है। सभी अधिसूचनाएं व्यापारियों के हक में है। उन्होंने कहा कि मंदी का असर बाजार में कितना है और कितना नहीं, यह एक व्यापारी से ज्यादा कोई नहीं बता सकता। यह एक दौर है जो जल्द छंटेगा। देश में त्योहारी सीजन में बाजार फिर से गुलजार होगा। 

बैंक की योजनाओं का उठाएं लाभ : भनोट
लीड बैंक प्रबंधक जेपी भनोट ने कहा कि मंदी एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। इससे कोई भी देश अछूता नहीं है। यह एक सर्कुलर रिएक्शन है। जो एक दौर के बाद रिपीट करता है। बैंक केवल डिपॉजिट लेने के लिए नहीं हैं। कारोबारियों के लिए बैंकों द्वारा बहुत सी लोन योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसका लाभ उठाकर कारोबारी मंदी से उबर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एमएसएमई को विशेष रियायत के तहत 31 मार्च, 2020 तक एनपीए नहीं किया जाएगा। 

बैंकों की नीति में हो साम्यता : सीएल साहनी

amar ujala samridhi samvad programme organized in una himachal

साहनी इलेक्ट्रोनिक्स के मालिक सीएल साहनी ने कहा कि आज कारोबारियों के हित में योजनाएं लागू करने की जरूरत है। बैंकों की नीति में साम्यता होनी चाहिए। अधिकांश व्यापारी सेल टैक्स विभाग और बैंकों की औपचारिकताओं की वजह से परेशान हैं। 

आधार से लिंक हो बैंक खाता : संजीव सोनी 
सोनी ज्यूलर्स मैहतपुर के संजीव सोनी ने सुझाव दिया कि व्यापारी अकसर चेक बाउंस की वजह से ठगी का शिकार हो जाते हैं। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि बैंक खाते आधार के बॉयोमीट्रिक से लिंक हो। जिससे चेक बाउंस जैसी समस्या का तुरंत निवारण हो सके। 

ऑनलाइन शॉपिंग पर लगे अंकुश : प्रिंस राजपूत
व्यापार मंडल ऊना के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि आज आम कारोबारी ऑनलाइन शॉपिंग की वजह से ज्यादा प्रभावित हैं। सरकार को कोई ऐसी नीति बनानी चाहिए कि इस पर अंकुश लग सके। ऑनलाइल शॉपिंग पर टैक्स की दरें नए सिरे से निर्धारित होनी चाहिए। 

इंडस्ट्रियल मीट से पहले ली जाए राय : सीएस कपूर 
मैहतपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान सीएस कपूर ने कहा कि सरकार को चाहिए कि प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मीट से पहले प्रदेश के उद्यमियों की राय को भी शामिल किया जाए। उन्होंने भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की आमद को भी ऑटो मोबाइल क्षेत्र में मंदी का कारण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed