{"_id":"5b5573e94f1c1b46748b68fe","slug":"amar-ujala-medhavi-samman-samaroh-2018-on-25-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह इस दिन, सीएम होंगे मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह इस दिन, सीएम होंगे मुख्यातिथि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल का नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में 25 जुलाई को ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2018’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
सुबह दस बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश भर के करीब 190 मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की 10वीं और 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
शिमला शहर के स्कूलों के टॉपरों को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी मेधावियों को प्रशस्तिपत्र और मेडल से अलंकृत किया जाएगा। समारोह में हिमाचल सरकार कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी, शिक्षाविद् और कई अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे। होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अमर उजाला’ यह समारोह हर साल आयोजित करता है।