फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh 2019 watched by 50 thousand people

50 हजार ने लाइव देखा समारोह, शिक्षा मंत्री समेत कइयों ने शेयर किया वीडियो

Sun, 07 Jul 2019 02:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh 2019 watched by 50 thousand people
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह को सोशल मीडिया पर करीब 50 हजार लोगों ने लाइव देखा। समारोह के दौरान ही बच्चों के माता-पिता स्मार्टफोन पर लाइव कवरेज देख रहे थे। सम्मानित हुए बच्चों ने भी समारोह का लाइव वीडियो खूब शेयर किया और जमकर कमेंट्स भी किए। कार्यकम को 100 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

विज्ञापन


यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में भी लोगों ने लाइव देखा। बच्चों के रिश्तेदार जो समारोह में नहीं आए, उन्होंने लाइव कवरेज के दौरान कमेंट कर बच्चों का हौसला बढ़ाया और बधाई भी दी। कई लोगों ने अमर उजाला की इस पहल की काफी तारीफ की। 
विज्ञापन


सीएम जयराम ने भी की सराहना
सीएम जयराम के फेसबुक पेज पर 120 शेयर और करीब आठ हजार लोगों ने समारोह देखा। सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बच्चों के हौसले को मजबूत करने की दृष्टि से अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। पुरस्कृत बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं तथा समारोह के सफल आयोजन के लिए अमर उजाला ग्रुप को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश भारद्वाज ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया वीडियो
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अमर उजाला शिमला के फेसबुक पेज से अपने फेसबुक पेज पर लाइव वीडियो शेयर किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी डॉ. मामराज पुंडीर ने भी अपने फेसबुक पेज पर लाइव वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed