फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amar ujala Exclusive: The first match of the T20 World Cup can be held in Dharamshala

एक्सक्लूसिव: धर्मशाला में हो सकता है टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच

Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

  • उद्घाटन मैच एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम में करवाने के हो रहे प्रयास
  • इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होनी है प्रतियोगिता
  • बीसीसीआई  कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में किया खुलासा

विज्ञापन
amar ujala Exclusive: The first match of the T20 World Cup can be held in Dharamshala
बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम से हो सकता है। यह बात खुद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही है। अरुण धूमल ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप प्रतियोगिता होगी। सभी मैच भारत में ही होंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के धर्मशाला स्टेडियम में हो। 

विज्ञापन


हालांकि, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पिछले वर्ष धर्मशाला स्टेडियम को बीसीसीआई पहले ही मेजबानी का मौका दे चुका है। इस वर्ष भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए आठ स्थानों में से धर्मशाला स्टेडियम को भी शामिल किया गया है। हालांकि क्रिकेट मैचों का शेड्यूल तय होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

धर्मशाला स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होने से पर्यटन नगरी को एक बार फिर विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी, वहीं स्थानीय कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में लंबे अरसे से अंतरराष्ट्रीय मैचों का सूखा चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 से 2020 तक दो अंतरराष्ट्रीय मैच हुए रद्द
वर्ष 2016 में धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप राजनीतिक कारणों से रद्द हो गया था। इससे हिमाचल प्रदेश की साख को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद धर्मशाला स्टेडियम को मेजबानी के मौके भी कम मिले। वर्ष 2019 और 2020 में भी भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे।

वर्ष 2013 में हुआ था धर्मशाला में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 
धर्मशाला स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच 27 जनवरी, 2013 को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया था। उसके बाद 20 अक्तूबर, 2015 में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच और 18 मार्च, 2016 को न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था। 


पार्किंग की समस्या होगी दूर
मैच के दौरान होने वाली पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए जयराम सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम के पास पार्किंग बनाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से अनुमति ले ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed