{"_id":"5c519233bdec22090f3fb739","slug":"amar-ujala-aprajita-women-empowerment-rallies-in-7-districts-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: महिला सशक्तिकरण पर अमर उजाला हिमाचल के 7 जिलों में करेगा रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: महिला सशक्तिकरण पर अमर उजाला हिमाचल के 7 जिलों में करेगा रैलियां
Wed, 30 Jan 2019 05:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला एक अनूठी पहल करने जा रहा है। वीरवार को प्रदेश के सात जिलों कांगड़ा के धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, चंबा और बिलासपुर के घुमारवीं में जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
इनमें स्कूल, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों की छात्राएं हाथों में बैनर, स्लोगन लेकर नारे लगाती हुईं शहरों में महिला सशक्तीकरण की अलख जगाएंगी। यह आयोजन अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत होगा।
विज्ञापन
इसमें महिलाओं को उनके अधिकारियों, कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। धर्मशाला में गांधी वाटिका से डिग्री कॉलेज, मंडी में महामृत्युंजय मंदिर से स्कोहड़ी पुल और वापस सेरी मंच तक, बिलासपुर में घुमारवीं गर्ल्स स्कूल से दकड़ी चौक तक, हमीरपुर में चिल्ड्रन पार्क हीरानगर से भोटा चौक तक और चंबा में लोनिवि के सर्किट हाउस से मेडिकल कॉलेज और फिर सर्किट हाउस रैली पहुंचेगी।
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर कला केंद्र से सरवरी से वापस कलाकेंद्र और ऊना में रामलीला ग्राउंड से एमसी पार्क तक रैली निकाली जाएगी।