फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Along with the consecration of the idol of Ramlala, Ashwamedha Yagya also started, Swami Amar Dev

Ram Mandir: रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अश्वमेध यज्ञ भी, स्वामी अमर देव रवाना

Mon, 15 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला
अमर उजाला ब्यूरो,शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 05:00 AM IST
सार

राम मंदिर समिति की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में जाने का न्योता स्वामी अमर देव को भी मिला है। वह इसके लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Along with the consecration of the idol of Ramlala, Ashwamedha Yagya also started, Swami Amar Dev
रामलोक मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ एक अश्वमेध यज्ञ होगा। इसे सोलन के कंडाघाट स्थित रामलोक मंदिर के संस्थापक बाबा अमरदेव करवा रहे हैं। राम मंदिर समिति की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में जाने का न्योता स्वामी अमर देव को भी मिला है। वह इसके लिए रवाना हो गए हैं। रामलोक मंदिर की तरफ से मंदिर परिसर के निकट सरयू नदी के तट पर अश्वमेध यज्ञ को 18 दिनों में पूरा करेंगे। श्रीराम लोक मंदिर ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपये की सहयोग राशि दी गई है। उन्हें रामलला की नगरी अयोध्या में आने का भी न्योता मिला है। स्वामी अमर देव ने बताया कि वह वहां प्राण प्रतिष्ठा में बैठेंगे और अश्वमेध यज्ञ का आह्वान करेंगे।

विज्ञापन

गौरव के पल : महामंडलेश्वर
अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होना किसी गौरव से कम नहीं है। करीब साढ़े पांच सौ वर्ष बाद भारत देश में ऐसा महान व ऐतिहासिक संयोग बनने जा रहा जब भगवान श्री राम अपने दरबार में विराजमान होने जा रहा हैं, जिसका साक्षी बनने का सौभाग्य मुझे मिल रहा है। यह बात महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने निमंत्रण मिलने के बाद कही।

विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने बताया कि वह इससे पूर्व भी तीन बार अयोध्या जी जा चुके हैं लेकिन 22 जनवरी का निमंत्रण उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी व अद्भुत क्षणों से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि अयोध्या जी से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलने से बेहद खुश हैं। वह 22 जनवरी को अयोध्या जी में होने वाले इस भव्य समारोह का हिस्सा बनेंगे। वह स्वयं 22 जनवरी को खुद तो अयोध्या जी में रहेंगे लेकिन स्थानीय लोगों, ग्रामीणों व राम भक्तों को उस विशेष दिन भगवान श्रीराम का जयघोष करने के साथ-साथ भजन कीर्तन करके रात्रि को अपने घर में कम से कम पांच दीपक जगाकर दीपोत्सव व सामुदायिक दीपावली मनाने का आह्वान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 साल का इंतजार खत्म हुआ : जानकी दास
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने का निमंत्रण मिलने से पांवटा साहिब के प्राचीन कुंडली लक्ष्मी नारायण मंदिर के महाराज जानकी दास मधुराज अत्यंत प्रसन्न हैं। महाराज ने बताया कि कई बार अयोध्या पहले भी जा चुके हैं, लेकिन इस बार अयोध्या जाना बेहद खास ही है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु जी गोविंद दास आरएसएस से जुड़े थे जो ओजस्वी भाषण से सबको प्रभावित करते थे। करीब 12 वर्ष पहले उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया था।

महाराज जानकीदास ने कहा कि उसके बाद से स्थानीय प्राचीन मंदिर में सेवाएं दे रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की सूचना मिलने से बेहद खुश हैं। 500 वर्षों का इंतजार खत्म हो रहा हैं। कहा कि आगामी 15 जनवरी को अयोध्या का टिकट लेंगे। अयोध्या में ही अपने आश्रम में रुकेंगे। 22 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों ग्राम टोका, कुंडियों, अजीवाला, जामनीवाला और बैकुआं में अक्षत वितरण घर घर जाकर किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय सेवकों व ग्रामीणों से उस विशेष दिन दीपावली पर जैसा उत्साह व कार्यक्रम आयोजन के लिए कहा।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed