{"_id":"61e83f5a46c39f313f0c2062","slug":"alleged-death-by-liquor-consumption-police-seized-documents-of-kangra-s-liquor-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से कथित मौत मामला: कांगड़ा की शराब फैक्टरी के दस्तावेज पुलिस ने किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से कथित मौत मामला: कांगड़ा की शराब फैक्टरी के दस्तावेज पुलिस ने किए सीज
Wed, 19 Jan 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:12 PM IST
सार
डीएसपी देहरा अंकित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में स्थित एक शराब फैक्टरी में जांच की और वहां से जरूरी दस्तावेज सीज किए। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शराब पीने से कथित मौत मामले में डीएसपी देहरा अंकित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में स्थित एक शराब फैक्टरी में जांच की और वहां से जरूरी दस्तावेज सीज किए। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार 17 जनवरी शाम को कुछ लोगों ने जिला मंडी के सलापड़ में कथित रूप से संसारपुर टैरेस स्थित एक शराब फैक्टरी की बनाई देसी शराब और इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ की कंपनी की व्हीस्की पी थी।
विज्ञापन
18 जनवरी की सुबह लक्षण सामने आए तो दो लोगों को सीएचसी सुंदरनगर लाया गया। खराब हालत में इन्हें देर शाम मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया। इनमें से एक की मौत सुबह साढे़ छह बजे हो गई, जबकि एक अन्य की नौ बजे हुई। अब तक कुल पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन