{"_id":"61487ad2a674fa32121860fc","slug":"all-weather-ice-skating-rink-will-be-built-in-three-cities-of-himachal-the-talent-of-the-players-will-flourish","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के तीन शहरों में बनेंगे ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक, निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के तीन शहरों में बनेंगे ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक, निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
Mon, 20 Sep 2021 05:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:44 PM IST
सार
पठानिया ने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से 22 परियोजनाएं मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई हैं। इनमें से चार की स्वीकृति मिल चुकी है। कांगड़ा जिले में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री राकेश पठानिया(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक्सीलेंस सेंटर बनाए जाएंगे। यह बात खेल मंत्री राकेश पठानिया ने सोमवार को मलकवाल (नूरपुर) से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ वर्चुअल बैठक में भाग लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि विंटर ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए धर्मशाला, मनाली और शिमला में ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए अभी तक दो परियोजनाओं की मंजूरी मिल चुकी है। पठानिया ने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से 22 परियोजनाएं मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई हैं।
विज्ञापन
इनमें से चार की स्वीकृति मिल चुकी है। कांगड़ा जिले में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लिया जाएगा। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली बार ओलंपिक और पैरालंपिक के पदक विजेताओं के लिए प्रोत्साहन राशि को 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बैठक आगामी ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए करवाई गई। आगामी ओलंपिक में भाग लेने के लिए वन स्टेट, वन स्पोर्ट्स योजना पर कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी नरेश पाल गुलेरिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन