फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all information of hpu colleges exam Syllabus and fees Will be available on one app

एक ऐप पर मिलेगी विवि-कॉलेजों में परीक्षा, सिलेबस और फीस की हर जानकारी

Sat, 02 Feb 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
all information of  hpu colleges exam Syllabus and fees Will be available on one app

प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में अब परीक्षा और सिलेबस फीस से संबंधित हर जानकारी विद्यार्थियों को एक एप पर उपलब्ध होगी। इसके लिए एचपीयू और शिक्षण संस्थानों को आई-मेड पहल के तहत एप बनाना होगा।

विज्ञापन


यह तभी बनेगा जब 28 फरवरी तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके बाद केेंद्रीय टेलीकम्यूनिकेशन विभाग के तहत टेलीकॉम सेंटर आफ एक्सीलेंस इंडिया (टीसीईआई) यह एप मुफ्त बनाएगा। 
विज्ञापन


इस एप से शिक्षण संस्थान पेपरलेस होकर अपने को डिजिटाइज कर क्लास, परीक्षा, टाइम टेबल, सिलेबस सहित हर जानकारी छात्रों और स्टाफ के सदस्यों को ऑनलाइन पहुंचा सकेंगे। एप्लीकेशन तैयार करने के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय ने टीसीईआई को ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्ले स्टोर में उपलब्ध होगा एप

all information of  hpu colleges exam Syllabus and fees Will be available on one app

एचपीयू के कुलसचिव घनश्याम चंद ने विवि से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर एप तैयार करने के लिए 28 फरवरी तक आवेदन करने को कहा है।

संबद्ध संस्थानों को एप बनाने के लिए आई-मेड की वेबसाइट http://i-made.in  पर आवेदन कर पंजीकरण करवाना होगा। एप चलाने के लिए प्रदेश में कई टीसीईआई वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होंगे। 

इस एप को शिक्षण संस्थान प्रबंधन खुद संचालित करेंगे। छात्रों को एप्लीकेशन के इस्तेमाल करने से संबंधित जानकारी देंगे। यह एप तैयार हो जाने के बाद प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा, जिसे छात्र और फैकल्टी डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed