फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all india women congress general secretary neetu verma statement

बूथ स्तर पर तैनात होंगी महिला कांग्रेस पदाधिकारी : नीतू वर्मा

Sun, 08 Apr 2018 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 08 Apr 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
all india women congress general secretary neetu verma statement

महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके लिए महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। यह जानकारी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव व प्रभारी नीतू वर्मा सोइन ने दी। 

विज्ञापन


शनिवार को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की राजीव भवन शिमला में शनिवार को हुई बैठक में वह विशेष तौर पर मौजूद रहीं। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुशीला नेगी ने की। बैठक में महिला कांग्रेस राज्य पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष मौजूद रहे ।
विज्ञापन


नीतू ने कहा कि बूथ स्तर पर पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और स्वतंत्रता से लेकर आज तक पार्टी के योगदान को बताएंगी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महिलाओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुशीला नेगी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में चिड़गांव की छात्रा की हुई हत्या तथा दुष्कर्म को महिला कांग्रेस ने गंभीरता से लिया तथा सरकार को आडे़ हाथों लिया।

कांग्रेसी कल मौन धारण कर मनाएंगे सद्भावना दिवस 

all india women congress general secretary neetu verma statement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर पूरे देश में 9 अप्रैल को सद्भावना एवं शांति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 
प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालयों में मौन धारण कर

सद्भावना एवं शांति दिवस का आयोजन करें। इसके चलते राजीव भवन शिमला में 10:30 बजे सद्भावना एवं शांति दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता सुक्खू करेंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, कांग्रेस के विभागों तथा अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed