फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   All four turbines of Parvati Project-2 started rotating, 800 MW power generation started

Kullu: पार्वती प्रोजेक्ट-2 की घूमीं चारों टरबाइनें, 800 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

Fri, 18 Apr 2025 12:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Apr 2025 12:19 PM IST
सार

 इसके साथ ही परियोजना ने 800 मेगावाट बिजली उत्पादन भी शुरू कर दिया है। पार्वती-2 जलविद्युत परियोजना की चौथी और 

विज्ञापन
All four turbines of Parvati Project-2 started rotating, 800 MW power generation started
पार्वती प्रोजेक्ट-2 की घूमीं चारों टरबाइनें - फोटो : संवाद

विस्तार

एनएचपीसी (नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन) की पार्वती परियोजना चरण दो की चारों टरबाइनें चलनी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही परियोजना ने 800 मेगावाट बिजली उत्पादन भी शुरू कर दिया है। पार्वती-2 जलविद्युत परियोजना की चौथी और अंतिम यूनिट में भी 16 अप्रैल से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। अब 200-200 मेगावाट की सभी चारों टरबाइनें घूमना शुरू हो गई हैं। इससे हर दिन 800 मेगावाट बिजली उत्पादन होने लगा है।

विज्ञापन


एनएचपीसी ने इसी साल एक अप्रैल से तीन टरबाइनों से उत्पादन शुरू किया था और चौथी का ट्रायल चल रहा था। पार्वती चरण दो शुरू होने के साथ एनएचपीसी की स्थापित क्षमता बढ़कर 8,140.04 मेगावाट हो गई है। परियोजना शुरू होने से अब केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार को भी राजस्व मिलना शुरू हो जाएगा। परियोजना करीब 25 साल बाद बनकर तैयार हुई है। इसकी आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिसंबर 1999 में रखी। इस पर 13,045 करोड़ की राशि खर्च की गई। हिमाचल प्रदेश को 12 प्रतिशत बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा एक प्रतिशत की राशि लाडा को मिलेगी, जिसे स्थानीय क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

 

परियोजना से उत्पादित बिजली से चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश रोशन होंगे। -निर्मल सिंह, कार्यपालक निदेशक एनएचपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed