{"_id":"5f2d5e138ebc3e3ce72752b2","slug":"all-formalities-regarding-central-university-completed-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरीं: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरीं: जयराम
Fri, 07 Aug 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विवि को लेकर सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। केंद्रीय विवि का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो, इसके लिए सरकार केंद्र के संपर्क में है। शीघ्र इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री उपमंडल देहरा के तहत बगली में जिला देहरा भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक के उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने देहरा की खस्ताहाल सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि सड़कें खराब हैं। सड़कों के सुधार की कोशिश जारी है। कोविड और लॉकडाउन के कारण सड़कों की बरसात से पहले मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इस कारण सड़कें खराब हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जसवां परागपुर के बगली में आयोजित जिला पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने आए थे। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए और संगठन को मजबूती देने के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों के माध्यम से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ संगठन को मजबूती दी जा रही है। कहा कि वह मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठकों के जरिये विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, रमेश धवाला, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा और मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन