{"_id":"5fdb56858ebc3e3bb274e379","slug":"akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-protest-in-cu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने सीयू के देहरा परिसर में गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने सीयू के देहरा परिसर में गेट पर जड़ा ताला
Thu, 17 Dec 2020 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की देहरा इकाई ने लंबित मांगों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर वीरवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थानीय परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक हेमंत ठाकुर ने कहा कि सीयू के देहरा परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। विद्यार्थियों के लिए बैठने, छात्रावास, कैंटीन और पुस्तकालय में बैठने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि यातायात सहित कई प्रकार की असुविधाएं विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही हैं। हेमंत ने कहा कि एक वर्ष पूर्व सीयू प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि दस दिन में देहरा परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, लेेकिन आज दिन ये सुविधाएं विद्यार्थियों को नहीं मिली हैं। कहा कि केंद्रीय विवि और सरकार के इस रवैये से पता चलता है कि प्रशासन विद्यार्थियों के हितों से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
यहां दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी होती है। कहा कि सीयू के देहरा परिसर में जब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल जातीं, तब तक एबीवीपी आंदोलन जारी रखेगी। इस दौरान प्रांत सह मंत्री बलवीर ठुकराल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शबनम, इकाई सचिव सुनील, सीताराम, राहुल, मोती सिंह, बलिंद्र, आशीष, निशा, योगेश व साजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन