फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ajay Pundir was swept away by the flood in Samej his mother dream remained unfulfilled

Himachal Cloudburst: कहा था-घर आऊंगा, अब क्यों नहीं आ रहा मेरा गुड्डू, मां का सपना रह गया अधूरा

Sun, 04 Aug 2024 12:40 PM IST
अंकेश डोगरा सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 12:40 PM IST
सार

गिरिपार के गांव दुगाना निवासी अजय की मां बिलखते हुए कह रही है कि घर आने का वादा कर मेरा गुड्डू (अजय) अब घर क्यों नहीं आ रहा? कहां चला गया मेरा जिगर का टुकड़ा। इतना कह कर बार-बार बेसुध हो रही है। 

विज्ञापन
Ajay Pundir was swept away by the flood in Samej his mother dream remained unfulfilled
बादल फटने से रामपुर समेज गांव से बहे हाईड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत दुगाना के अजय पुंडीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिमला जिले के समेज में लापता अजय पुंडीर ने हादसे की रात से एक दिन पहले मां से बात कर घर आने की बात कही थी। कहा था-मां मैं कल ही कुछ दिनों के लिए घर आऊंगा। कुछ भी लाना हो तो बता देना। पापा व आपको कोई दिक्कत तो नहीं है। लापता होने से पहले अजय के अपनी मां से मोबाइल फोन पर बातचीत में ये आखिरी शब्द थे। लेकिन, बुधवार मध्यरात्रि को आई बाढ़ में सबकुछ बिखर गया।

विज्ञापन


गिरिपार के गांव दुगाना निवासी अजय की मां बिलखते हुए कह रही है कि घर आने का वादा कर मेरा गुड्डू (अजय) अब घर क्यों नहीं आ रहा? कहां चला गया मेरा जिगर का टुकड़ा। इतना कह कर बार-बार बेसुध हो रही है। नौजवान बेटे के लापता होने से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों व अजय के दोस्तों का रो-रो कर बुरा हाल है। मां कहती है-मेरा गुड्डू वापस क्यों नहीं आ रहा है। उसका घर बसाने का सपना अधूरा रह गया। जिंदगीभर संघर्ष करते हुए मां-पिता ने तिनका-तिनका बटोरा और बेटे की शादी का अरमान संजोया था। पलभर में सब कुछ तबाह हो गया।
विज्ञापन


परिजन मुंशी राम पुंडीर व सुमेर पुंडीर, दिनेश व कपिल ने बताया कि स्कूली शिक्षा के बाद अजय परिवार का आर्थिक सहारा बनने को घर से बाहर निकल गया। खेतीबाड़ी कर पिता मुला राम पुंडीर व मां संधी देवी ने अपने बच्चों अजय पुंडीर उर्फ गुड्डू (33) व हितेंद्र पुंडीर ऊर्फ बिट्टू (30) को बेहतर शिक्षा दिलवाई। इसके बाद बड़ा बेटा अजय पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहा था। हितेंद्र कालाअंब एक निजी कंपनी में सेवारत है। दोनों भाइयों ने दिन-रात मेहनत कर तीन मंजिला घर तैयार किया। मां का सपना है कि बेटे को दूल्हा बनते देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शीघ्र सगाई कर दुल्हन लाने की तैयारी में था परिवार
ग्रामीणों ने बताया कि अजय अजय ने अपने लिए लड़की देख ली थी। अब शीघ्र सगाई भी करने की सोच रहा था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार रात को आई बाढ़ में अजय ने अपने प्रोजेक्ट के तीन साथियों समेत पांच लोगों को संभावित खतरा बताते हुए घर से बाहर निकाला। इन लोगों को तो बचा लिया। लेकिन, खुद मकान मलकिन (मुंह बोली मां) को बचाने भीतर चला गया। इसी बीच बादल फटने के बाद समेज गांव में आए जलजले में 36 लोगों सहित अजय भी लापता हो गया। बादल फटने की सूचना मिलने के बाद अजय के चाचा मुंशी राम पुंडीर व सुमेर पुंडीर तथा छोटे भाई हितेंंद्र पुंडीर, दिनेश पुंडीर समेत ग्रामीण रामपुर पहुंच गए। दो दिन सर्च अभियान के बाद कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के सदस्य शुक्रवार रात 1 बजे दुगाना पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed