फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ajay lieutenant in indian army

अजय ने छुआ आसमान, कमीशन प्राप्त कर सेना में बने लेफ्टिनेंट

Mon, 12 Jun 2017 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
ajay lieutenant in indian army

नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की मलां पंचायत के उपरली मझेठली गांव के अजय भारद्वाज ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। अजय ने 10 जून को ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया (बिहार) से कमीशन प्राप्त कर यह पद प्राप्त किया। अजय अब बतौर अधिकारी सेना की बंगाल इंजीनियरिंग में सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


शादीशुदा अजय भारद्वाज दो बेटियों आरुषि और अनन्या के पिता हैं। उनके पिता नानक सिंह रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता चंपा देवी और पत्नी रजनी भारद्वाज गृहिणी हैं। अजय ने बताया कि उन्होंने जमुना नगर से बीएससी बीएड तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद भारतीय सेना की सेना शिक्षा कोर में अपनी सेवाएं शुरू कीं।
विज्ञापन


लेकिन, उनका ध्येय सेना में अधिकारी पद प्राप्त करना था। अपने परिजनों की प्रेरणा से उनका भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा हुआ। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता, पत्नी और परिजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सविंद्र ठाकुर बने सेना में लेफ्टिनेंट

ajay lieutenant in indian army

 नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की मालग पंचायत के सविंद्र ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग परेड में उन्हें इस पद से अलंकृत किया गया। सविंद्र के पिता त्रिलोक चंद और माता निर्मला देवी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर उसे बैज लगाकर सम्मानित किया।

सविंद्र ने अपनी शिक्षा टीआरडीएवी स्कूल कांगू से पूरी की है। उसके बाद कमीशन पास कर आइएमए देहरादून में प्रशिक्षण पूरा किया। 10 जून को सविंद्र ने सेना में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में शपथ ग्रहण की। सविंद्र के पिता त्रिलोक चंद ने बताया कि सविंद्र का बचपन से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना रहा। उसने अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत की है। सविंद्र की इस कामयाबी से इलाके में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed