फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aizawl Thakur Traveled 32 km in 12 hours by walking on snow and glacier to take seven trips.

Lahul News: आइजोल ने सात फेरे लेने के लिए बर्फ-ग्लेशियर पर चलकर 12 घंटे में किया 32 किमी सफर

Sun, 10 Mar 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 05:00 AM IST
सार

 पंजाब नेशनल बैंक उदयपुर में सीनियर कैशियर के पद पर तैनात आइजोल की 11 मार्च को शादी है। वह समय पर घर पहुंचेगा या नहीं, इसे लेकर परिवार वाले भी चिंतित थे।
 

विज्ञापन
Aizawl Thakur Traveled 32 km in 12 hours by walking on snow and glacier to take seven trips.
आइजोल ठाकुर व अपने साथी के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी के सात फेरे लेने के लिए मंडी जिले के आइजोल ठाकुर बर्फ और ग्लेशियर पर 12 घंटों में 32 किलोमीटर पैदल चलकर उदयपुर से अटल टनल रोहतांग तक पहुंचे। पंजाब नेशनल बैंक उदयपुर में सीनियर कैशियर के पद पर तैनात आइजोल की 11 मार्च को शादी है। वह समय पर घर पहुंचेगा या नहीं, इसे लेकर परिवार वाले भी चिंतित थे।

विज्ञापन


आइजोल निवासी चेल, डाकखाना रोपड़ी, तहसील सरकाघाट के लिए ये पल हमेशा यादगार रहेंगे। घर पर शहनाई की तैयारियां चल रही हैं, दूल्हा घर से कई किलोमीटर दूर बर्फीले इलाके से निकलने के लिए छटपटा रहा था कि मैं अपनी शादी में समय पर पहुंच पाऊंगा या नहीं।

विज्ञापन

कठिन हालात में भी दूल्हे न हार नहीं मानी और बर्फ और ग्लेशियरों की परवाह न करते हुए जान जोखिम में डालकर 32 किलोमीटर का सफर माइनस डिग्री तापमान और बर्फीली हवाओं के बीच एक अन्य साथी के साथ पूरा किया। दूल्हा अब अपने घर पहुंच चुका है। आइजोल ठाकुर के सिर अब सेहरा सजेगा।

आइजोल ठाकुर को सुंदरनगर निवासी सचिन कुमार का साथ मिला। नाना की मौत के कारण सचिन को भी घर पहुंचना था। दोनों युवक जहां-जहां बीच में सड़क बीआरओ ने खोली थी,, वहां तक गाड़ी का सहारा लिया। उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक इन दोनों युवाओं ने 75 किमी के रास्ते में 32 किलोमीटर भारी बर्फ के बीच कदमताल की।

विज्ञापन

थक-हार कर उन्हें शुक्रवार रात सिस्सू के एक होम स्टे में रात्रि ठहराव भी करना पड़ा। आइजोल ने बताया कि 32 किमी का पैदल सफर तय करने में उन्हें 12 घंटे लगे। यह पल उनके लिए हमेशा यादगार बना रहेगा। 1 से 3 मार्च तक लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के बाद से ऐसे हालात बने हैं। अभी तक उदयपुर का यातायात संपर्क मनाली से नहीं जुड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed