{"_id":"5dcff5bc8ebc3e54ae283ce0","slug":"air-india-flight-started-between-gagal-chandigarh-passengers-welcomed-from-water-salute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गगल-चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा शुरू, यात्रियों का ऐसे हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गगल-चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा शुरू, यात्रियों का ऐसे हुआ स्वागत
Sat, 16 Nov 2019 06:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Nov 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
गगल-चंडीगढ़ हवाई सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शनिवार को गगल हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। सुबह 8:30 बजे गगल से चंडीगढ़ के लिए उड़ान हुई। इस दौरान 43 यात्री जहाज में सवार हुए जबकि यही विमान सुबह 10:55 बजे 31 यात्रियों को लेकर गगल एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने वाटर सेल्यूट से यात्रियों का स्वागत किया। गगल पहुंचने पर एयरपोर्ट व एयर इंडिया के अधिकारियों व कर्मचारियों ने केक काटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
एयर इंडिया के गगल एयरपोर्ट के प्रभारी मिलन गुरंग ने बताया कि शनिवार से शुरू हुई इस उड़ान में पहले दिन 74 यात्रियों ने गगल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से गगल के लिए हवाई सफर किया। इस विमान को पायलट एसएस गिल व को पायलट कनिका शर्मा ने उड़ाया। गुरंग ने बताया कि यह विमान सेवा सप्ताह में छह दिन गगल से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा, जबकि रविवार के दिन चंडीगढ़ के लिए उड़ान नहीं होगी। टिकट 1,630 रुपये से शुरू है, जिस पर टैक्स लगने के बाद एक यात्री को करीब 1,712 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन