फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Air Force helicopter again reached remote villages for help, delivered 22 quintal ration to Shanghad

Kullu News: मदद के लिए फिर दुर्गम गांवों में पहुंचा वायुसेना का हेलिकाप्टर, शांघड़ पहुंचाया 22 क्विंटल राशन

Sun, 30 Jul 2023 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 09:48 PM IST
सार

जिला कुल्लू के दुर्गम गांवों और चारागाहों में फंसे भेड़ पालकों को राशन पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलिकाप्टर एमआई-17 फिर कुल्लू पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Air Force helicopter again reached remote villages for help, delivered 22 quintal ration to Shanghad
दुर्गम गांवों में पहुंचा वायुसेना का हेलिकाप्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के दुर्गम गांवों और चारागाहों में फंसे भेड़ पालकों को राशन पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलिकाप्टर एमआई-17 फिर कुल्लू पहुंच गया है। शनिवार को हेलिकाप्टर भुंतर हवाई अड्डे से सैंज घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र शांघड़ पहुंचा और यहां के सैकड़ों लोगों के लिए 22 क्विंटल राशन पहुंचाया। राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने हेलिकाप्टर से दाल, आटा, चावल, तेल, चीनी सहित अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई। इस राशन को तीन डिपुओं के माध्यम से दिया जाएगा।

विज्ञापन


यहां से लौटने के बाद वायुसेना के पायलट ने दोपहर बाद भुंतर से पार्वती घाटी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन मौसम खराब होने से मौके पर नहीं पहुंच सका और आधे रास्ते से ही वापस लौट आया। शनिवार को हेलिकाप्टर से सैंज और पार्वती घाटी के फंगची जोत में भेड़ पालकों को रोशन भेजा जाना था। मगर फंगची जोत के लिए राशन नहीं भेजा गया। बताया जा रहा है कि यहां पर भेड़ पालकों का राशन खत्म हो गया और रास्ते भूस्खलन के कारण बंद हो गए है। उधर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने आपदा में मदद के लिए वायुसेना का हेलिकाप्टर भेजने के लिए जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed