फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   air force chopper search operation for delhi tourist missing in manali

सर्च ऑपरेशन के बाद लौटे एयरफोर्स के चौपर, नहीं लगा अखिल का सुराग

Mon, 16 Apr 2018 10:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 16 Apr 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
air force chopper search operation for delhi tourist missing in manali

दस अप्रैल से लापता दिल्ली के अखिल चड्ढा का कोई सुराग नहीं लगा है। वायुसेना के दो चौपर की मदद से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों चौपर लौट गए हैं। रविवार से युवक की तलाश को डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस, एनडीआरफ, पर्वतारोहण खेल संस्थान का रेस्क्यू दल तथा स्थानीय गाइड जंगल के चप्पे-चप्पे को छान रहे हैं। 

विज्ञापन


एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि रविवार सुबह एसएचओ मनाली की अध्यक्षता में गठित जांच दल ने चौपर की मदद से जगतसुख के भनारा, हामटा तथा छीका की पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगभग दो घंटे तक चौपर की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि एसएचओ मनाली सहित 20 पुलिस जवानों के अलावा 30 अन्य लोग युवक को तीन दिन से हामटा, भनारा तथा छीका की पहाड़ियों में तलाशी अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार से डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि युवक की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय युवक भी जुटे तलाश में- दिल्ली के अखिल चड्ढा की तलाश में स्थानीय गांवों जगतसुख, भनारा, शुरू और प्रीणी के युवक भी पिछले तीन दिन से ढूंढ रहे हैं। गांव के युवाओं ने क्षेत्र की नदी-नालों के साथ पहाड़ियाें पर भी युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed