दिल्ली-भुंतर और शिमला के लिए सस्ती उड़ानों को झटका, प्रक्रिया अधूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-भुंतर के लिए प्रस्तावित सस्ती हवाई सेवा के साथ शिमला के लिए सस्ती उड़ानों को झटका लगा है। एयर डेक्कन कंपनी पहले दिल्ली-भुंतर के बीच इसी साल अगस्त में सस्ती उड़ान शुरू कर रही थी, लेकिन प्रक्रिया अधूरी होने पर यह सिरे नहीं चढ़ पाई।
अब एयर डेक्कन को फ्लाइट शुरू करने के लिए दिल्ली-भुंतर और शिमला के (स्लॉट) शेड्यूल में समय नहीं मिल पाया है। इससे विंटर सीजन में सैलानियों को सस्ती हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा।
उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) सेवा 15 दिसंबर से अगरतला, इंफाल, शिमला तथा आइजोल (मिजोरम) के साथ भुंतर एयरपोर्ट के लिए शुरू होनी थी।
इन जगहों पर कंपनी की 19 सीटर एयरक्राफ्ट चलाने की योजना थी, लेकिन कंपनी को भुंतर के साथ शिमला के लिए शेड्यूल में समय नहीं मिला है।
डेक्कन कंपनी को नहीं मिला स्लॉट
हालांकि, दिल्ली-शिमला के बीच एयर इंडिया की सस्ती हवाई सेवा मई से चल रही है, लेकिन कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के साथ घाटी के लोगों को सस्ती उड़ानों का लाभ के लिए अभी इंतजार करना होगा।
भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि एयर डेक्कन कंपनी दिल्ली-भुंतर के साथ शिमला के लिए भी सस्ती हवाई सेवा शुरू करने जा रही है, लेकिन 15 दिसंबर से प्रस्तावित उड़ानों में डेक्कन कंपनी को स्लॉट नहीं मिला है।
ऐसे में अब आगामी पर्यटन सीजन (मार्च-अप्रैल) से ये सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। अंसारी ने कहा कि मामला सांसद रामस्वरूप शर्मा के ध्यान में लाया गया है। उन्होंने इसे केंद्रीय उड्डयन मंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है।