फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS OPD will starts from next month in Bilaspur himachal: Parmar

बिलासपुर में अक्तूबर तक शुरू होगी एम्स की ओपीडी: परमार

Sat, 03 Aug 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
AIIMS OPD will starts from next month in  Bilaspur himachal: Parmar
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि बिलासपुर में बन रहे एम्स का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। इसी वर्ष अक्तूबर तक यहां ओपीडी सुविधा शुरू कर दी जाएगी जिसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिलेगा। परमार बिलासपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन सूबे में डॉक्टरों की कमी पूरा करने के लिए अभी थोड़ा समय और लगेगा। कहा कि प्रदेश में अब छह मेडिकल कॉलेज शुरू होग हैं।
विज्ञापन


आने वाले चार साल बाद हर साल प्रदेश में 750 नए डॉक्टर तैयार होंगे जिससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टर साक्षात्कार और कमीशन से रखे जा रहे हैं। डॉक्टर तय समय से पहले नौकरी छोड़ कर न जाएं इसके लिए 40 लाख की बैंक गारंटी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने बिना किसी योजना के स्वास्थ्य संस्थान खोल दिए थे जिस कारण अब लोगों को परेशानियों कार सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब आने वाले समय में जल्द ही सहारा योजना और जीवन धारा योजना को लांच करने जा रही है।

सहारा योजना के तहत जहां विभिन्न बीमारियों के ग्रस्त लोगों को दो हजार रुपये हर महीने सरकार की ओर से दिए जाएंगे। वहीं, जीवन धारा योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की वैन विभिन्न पीएचसी में जा कर लोगों के टेस्ट करेगी और निशुल्क दवाइयां देगी।


कहा कि जल्द ही दोनों योजनाएं  लांच कर दी जाएगी। इस मौके पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल और घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग उनके साथ मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed