फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS Bilaspur to get 75 Doctors; Applications Invited to Fill Posts Across 24 Departments.

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में मिलेंगे 75 डॉक्टर, 24 विभागों में पद भरने के लिए मांगे आवेदन

Thu, 04 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

 एम्स प्रशासन ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर देशभर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। करीब 24 मुख्य विभागों में डॉक्टरों की यह नियुक्तियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur to get 75 Doctors; Applications Invited to Fill Posts Across 24 Departments.
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स बिलासपुर में डॉक्टरों की कमी दूर होने जा रही है। संस्थान में लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टरों और फैकल्टी के 75 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एम्स प्रशासन ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर देशभर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। करीब 24 मुख्य विभागों में डॉक्टरों की यह नियुक्तियां की जा रही हैं। इसमें परमानेंट यानी सीधी भर्ती और डेपुटेशन के आधार पर कुल 49 पद रेगुलर भरे जाएंगे। प्रोफेसर के 20 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर के 27 पद शामिल हैं। इसके अलावा ओपीडी, इमरजेंसी और सर्जरी विंग में डॉक्टरों की उपलब्धता तुरंत बढ़ाने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 26 पदों को एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। अनुबंध में 70 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त डॉक्टर भी बतौर कंसलटेंट अपनी सेवाएं दे सकेंगे। रेगुलर प्रोफेसर के लिए 7वें वेतन आयोग का एंट्री लेवल पे-मैट्रिक्स 14ए तय किया गया है। इसमें मूल वेतन 1,68,900 रुपये से 2,20,400 रुपये प्लस एनपीए और अन्य भत्ते मिलेंगे।

विज्ञापन

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। 20 जून को शाम 5:00 बजे तक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म की ऑफलाइन हार्ड कॉपी को सभी जरूरी शैक्षणिक, अनुभव दस्तावेजों और फीस रसीद के साथ डाक से 25 जून शाम 5:00 बजे से पहले संस्थान के पते पर भेजना अनिवार्य होगा। एम्स प्रशासन ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एक अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किया गया वैध नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसी तरह ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय के आधार पर 1 अप्रैल 2026 के बाद जारी प्रमाण पत्र ही स्वीकार किया जाएगा। सीधी भर्ती में प्रोफेसर के लिए अधिकतम आयु 58 वर्ष और एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष निर्धारित है। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए अभ्यर्थी helpdesk.rec@aiimsbilaspur.edu.in पर ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed