{"_id":"628bb5c6df7703189f540bf1","slug":"aig-of-spg-reached-dharamsala-for-prime-minister-s-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Dharamshala visit: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर धर्मशाला पहुंचे एसपीजी के एआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Dharamshala visit: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर धर्मशाला पहुंचे एसपीजी के एआईजी
Mon, 23 May 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 May 2022 09:56 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित धर्मशाला दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को एसपीजी के एआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धर्मशाला का दौरा किया। उन्होंने एचपीसीए के इंडोर प्रैक्टिस एरिया धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
धर्मशाला पहुंचे एसपीजी के एआईजी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित धर्मशाला दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को एसपीजी के एआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धर्मशाला का दौरा किया। उन्होंने एचपीसीए के इंडोर प्रैक्टिस एरिया धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों का भी जायजा लिया। इसके बाद जिला प्रशासन के साथ प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। गौरतलब है कि 16 से 18 जून तक एचपीसीए स्टेडियम में देशभर के मुख्य सचिवों की बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। दिल्ली से धर्मशाला पहुंचे एसपीजी अधिकारी ने सीधे एचपीसीए स्टेडियम का रुख किया। पीएम के धर्मशाला दौरे से पहले एसपीजी ने संबंधित स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा भी मौजूद रहे। दूसरी ओर, नीति आयोग की सलाहकार संयुक्ता ने भी एचपीसीए स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
साई मैदान में उतर सकता है पीएम का हेलिकॉप्टर
पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर साई मैदान धर्मशाला के मैदान में उतारा जा सकता है। इस मैदान से एचपीसीए स्टेडियम की दूरी करीब 200 मीटर है। इससे पहले धर्मशाला में हुई इन्वेस्टर्स मीट के दौरान भी साई मैदान में पीएम के हेलिकॉप्टर की सफल लैंडिंग हुई थी।
विज्ञापन