फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agriculture news shimla

Shimla News: सेब में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों पर जागरूकता अभियान 10 से

Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agriculture news shimla
नौणी विश्वविद्यालय ने शिमला, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और मंडी के लिए गठित कीं आठ टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेब में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों को लेकर 10 से 16 फरवरी तक प्रदेशभर में विशेष राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के बागवानी विभाग की ओर से शिमला, कुल्लू, किन्नौर, चंबा औ मंडी जिले के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। सबसे ज्यादा चार टीमें शिमला जिले के लिए गठित की गई हैं। यह अभियान उन सेब उत्पादक क्षेत्रों में चलाया जाएगा,जिन्हें इन रोगों की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील पाया गया है। हाल के वर्षों में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट व मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोग सेब उत्पादन के लिए एक चुनौती बनकर उभरे हैं जिनके कारण समय से पहले पत्तियां झड़ जाती हैं और उत्पादन व गुणवत्ता में गिरावट आती है। इस चुनौती से निपटने के लिए नौणी विश्वविद्यालय की ओर से विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीमें गठित की हैं। बागवानी विभाग के अधिकारी भी इन टीम में शामिल होंगे। ये टीमें क्षेत्र भ्रमण, किसान संवाद एवं स्थल-आधारित प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को रोगों के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान एवं अनुशंसित प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक करेंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इन रोगों के रोग चक्र को तोड़ना है।

जिले में जागरूकता शिविर
जागरूकता अभियान के लिए शिमला की चार टीमें गठित की गई हैं। डॉ. उषा शर्मा, डॉ. नगेंद्र पाल बुटेल, डॉ. वीजीएस चंदेल 10 फरवरी को बाघी, रतनाड़ी व कलबोग, 11 फरवरी को चैथला व धरोंक, 12 फरवरी को महासू व हलायला, 13 फरवरी को क्यारी व खनेटी, 14 फरवरी को भरथाटा व कठासू, 15 फरवरी को नंदपुर व अणु और 16 फरवरी को छाज्जपुर व धर्माना का दौरा करेंगे। वहीं डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. उपेंद्र शर्मा, डॉ. अजय ब्रागटा 10 फरवरी को शीलघाट व नकराडी, 11 फरवरी को टिक्कर व करछारी, 12 फरवरी को भलून केंची व बनचुछ बछूंच, 13 फरवरी को डलगांव व बुठारा, 14 फरवरी को लोअर कोटी व मुंचाडा, 15 फरवरी को देविधार व जांगला और 16 फरवरी को तेलगा व संदासु क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. तनुजा बंष्टू 10 फरवरी को चियोग व तियाली, 11 फरवरी को संधू व शिलारू, 12 फरवरी को गुठाण व महोरी, 13 फरवरी को देहा व मड़ावग, 14 फरवरी को बमटा व मातल, 15 फरवरी को खद्दर व चौपाल और 16 फरवरी को बासाधार व बलग क्षेत्रों में जाएंगे। डॉ. आरती शुक्ला, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. अनुराग शर्मा 10 फरवरी को कंदरू व भराना, 11 फरवरी को थानेदार व खनेटी, 12 फरवरी को फराल व मलेंडी, 13 फरवरी को ओड्डी व डीब, 14 फरवरी को ननखड़ी व नागाधार, 15 फरवरी को खडाहन व आदर्शनगर और 16 फरवरी को टिक्कर व खोलीघाट में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed