फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agriculture minister ram lal markanda statement over APMC act in himachal pradesh

नए एपीएमसी एक्ट में सुरक्षित रहेंगे बागवानों-किसानों के हित: मारकंडा

Sat, 21 Sep 2019 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Sep 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister ram lal markanda statement over APMC act in himachal pradesh
कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि नए एपीएमसी एक्ट में किसानों-बागवानों के हित सुरक्षित रखेंगे। एक्ट के तहत सिर्फ मंडियों में फसलें बेचने पर एक फीसदी कमीशन वसूला जाएगा। देश भर के किसानों को किसी भी एक जगह पंजीकरण करवाना होगा। इससे आढ़तियों पर नकेल कसना आसान होगा। विश्व बैंक को विश्वास में लिए बिना पूर्व सरकार ने 22 सब्जी मंडियों का निर्माण किया।

विज्ञापन


ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। देश में कि सान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य किए जा रहे हैं। किसानों को कृषि विवि फसलों का बीज प्रमाणित करके देगा। कंपनियां अब किसानों को घटिया बीच नहीं बेच सकेंगी। मारकंडा ने शनिवार को शिमला में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा कि मंडियों के साथ सीए स्टोर का निर्माण भी किया जाएगा। ये सीए स्टोर सरकार क्षेत्र में बनेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक सीए स्टोर के लिए 75 करोड़ निर्धारित रखे हैं। बागवानी विभाग से ऋण लेकर बनाए गए निजी कोल्ड स्टोरों को किन शर्तों में बनाया है, सरकार इन शर्तों का अध्ययन करेगी। इसके बाद देखा जाएगा कि इन निजी कोल्ड स्टोरों में बागवानों और किसानों को क्या सुविधाएं दी जानी थी। कहा कि बारिश से 15 सितंबर तक प्रदेश में कृषि को 87 करोड़ का नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने मामला उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम आधारित बीमा का नहीं मिल रहा लाभ
मारकंडा ने कहा कि मौसम आधारित बीमा का किसानों को पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। बीमा कंपनियों को चाहिए कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम दो उपकरण स्थापित किए जाएं। किसान क्रेडिट कार्ड में पहले ही बीमा राशि काटी जाती है। क्लेम पूरा नही मिल पाता। यह मामला केंद्र सरकार से उठाएंगे।


25 दिसंबर को रोहतांग सुरंग का शुभारंभ करेंगे 
रामलाल मारकंडा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि रोहतांग सुरंग का शुभारंभ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया जाएगा। इससे लोगों को दुर्गम क्षेत्रों में जाने के लिए बर्फबारी के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed