{"_id":"63dd2606c325a75e7e3ee81a","slug":"agriculture-minister-chandra-kumar-said-officers-must-work-in-the-field-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: कृषि मंत्री बोले- अधिकारी फील्ड में कार्य करना सुनिश्चित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कृषि मंत्री बोले- अधिकारी फील्ड में कार्य करना सुनिश्चित करें
Fri, 03 Feb 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:51 PM IST
सार
चंद्र कुमार ने अधिकारियों से कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए फील्ड में अधिक कार्य करें। कृषि की नवीन तकनीकों से किसानों को अवगत करवाएं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने अधिकारियों से कहा कि किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए फील्ड में अधिक कार्य करें। कृषि की नवीन तकनीकों से किसानों को अवगत करवाएं। उन्होंने इस दौरान कृषि और खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान करने वाली पत्रिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। इधर, हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में कृषि मंत्री से भेंट कर मांगों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए शीघ्र ही कृषि प्रसार और कृषि विकास अधिकारियों के पदों को भरा जाएगा। विभाग की कृषि भूमि की बाड़बंदी कर उसमें कृषि गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, संघ के महासचिव नरेश नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन