{"_id":"6466294e366617d8ee0e7e14","slug":"agriculture-animal-husbandry-minister-chander-kumar-statement-purchase-100-rupee-litre-milk-from-farmers-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कृषि मंत्री बोले- किसानों से 80 और 100 रुपये लीटर दूध खरीदने के लिए बनेंगी कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कृषि मंत्री बोले- किसानों से 80 और 100 रुपये लीटर दूध खरीदने के लिए बनेंगी कमेटियां
Thu, 18 May 2023 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 May 2023 07:05 PM IST
सार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने हर दिन एक किसान से 10 लीटर तक दूध खरीद की गारंटी दी है। सरकार के इस फैसले से किसानों की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री चंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल की जनता को दी गईं दो और गारंटियों पर सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। किसानों से गांव का दूध 80 और भैंस का दूध 100 रुपये लीटर खरीदने के लिए कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया है। किसानों से दो रुपये किलो गोबर खरीदने पर भी अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की टीम लुधियाना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों से इस बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। सरकार का मानना है कि नीदरलैंड से भी गोबर खरीदकर गुजरात लाया जा रहा है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नीदरलैंड के गोबर में नाइट्रोजन ज्यादा होती है। इसके कारणों का पता लगाया गया है। कृषि विभाग के वैज्ञानिक इस तकनीक का भी अध्ययन कर रहे हैं। नीदरलैंड में पशु ज्यादातर चहारदीवारी के भीतर रहते हैं। इनके गोबर में नाइट्रोजन ज्यादा है फिर भी वहां का गोबर बिक रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल के पशु ज्यादातर खुले में रहते हैं। जंगलों में चरते हैं। इनके गोबर में नाइट्रोजन कम है। ऐसे में यह गोबर ज्यादा बिकेगा। पहले इसे कुछेक गांवों में यह योजना को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर दिन एक किसान से 10 लीटर तक दूध खरीद की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों की आय में इजाफा होगा। उन्हें दूध के अच्छे दाम मिल सकेंगे।
विज्ञापन