फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agricultural University Palampur will soon launch Dhauladhar Him Palam Tea

कृषि विवि पालमपुर जल्द बाजार में उतारेगा धौलाधार हिम पालम चाय

Sat, 11 Jul 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University Palampur will soon launch Dhauladhar Him Palam Tea
डॉ. जयदेव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कृषि विवि पालमपुर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने के लिए जल्द कई गुणों से भरपूर धौलाधार हिम पालम चाय बाजार में उतारेगा। दावा किया जा रहा है कि आयुर्वेदिक औषधियों से भरपूर यह चाय आदमी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी। विवि के वैज्ञानिकों ने चाय तैयार कर एक नया प्रयास शुरू किया है। दावा है कि इससे व्यक्ति के शरीर में इम्युनिटी बढ़ेगी, जिससे कोरोना से बचा जा सकता है। विवि इसे अगले सप्ताह तक बाजार में उतार सकता है। विवि का दावा है कि चाय बागानों में जैविक चाय तैयार कर इसमें कई औषधीय गुणों वाले पौधे डाले गए हैं। 

विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के चाय प्रौद्योगिकी विभाग ने औषधीय तत्वों के मिश्रण के साथ जैविक चाय के टी-बैग तैयार किए हैं। चाय प्रौद्योगिकी विभाग ने औषधीय और हर्बल आधारित चाय तैयार कर विवि में पहली बार नया प्रयास शुरू किया है। जैविक टी-बैग्स विवि के जैविक चाय बागानों से तैयार किए गए हैं। चाय अपने एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण फफूंद, बैक्टीरिया व वायरस जनित रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायता करती है। बताया कि विवि की ओर से नव उत्पादित टी-बैग आम आदमी की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन


औषधीय पौधों को जैविक चाय में डाल कर तैयार की चाय: विभागाध्यक्ष
चाय प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जयदेव शर्मा ने कहा कि विवि के अपने बागानों में तैयार जैविक चाय में गुलाब, पुदीना, तुलसी, नींबू और शहद मिलाकर यह चाय तैयार की है। इसे टी बैग में बंद किया है। यह इस समय विवि में उपलब्ध हैं। अगले सप्ताह तक इसे बाजार में उतारा जा सकता है। यह व्यक्ति की शरीर में इम्युनिटी बढ़ाएगी। आने वाले दिनों में एक डिब्बे की कीमत 200 से 250 रुपये तक हो सकती है, जिसमें 25 टी बैग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed