{"_id":"63347a067caf75210e0dce93","slug":"agniveer-recruitment-rally-will-be-held-from-30-september-to-9-october-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: मंडी में 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: मंडी में 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली
Wed, 28 Sep 2022 10:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:15 PM IST
सार
भर्ती में मंडी जिले सहित लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के युवा भाग लेंगे। शारीरिक दक्षता के लिए मैदान में सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
पड्डल मैदान पर अग्निवीर भर्ती की तैयारियां पूरी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक पड्डल मैदान पर अग्निवीर भर्ती कल से शुरू होगी। भर्ती के चलते इस बार यहां पर दशहरा मेला भी नहीं होगा। भर्ती में मंडी जिले सहित लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के युवा भाग लेंगे। शारीरिक दक्षता के लिए मैदान में सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। नगर निगम के उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि मैदान सेना भर्ती के चलते सेना के हवाले है।
विज्ञापन
पालमपुर में अग्निवीर भर्ती में 32,000 युवाओं ने दिखाया दमखम
वहीं, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में चली सेना की अग्निवीर भर्ती बुधवार को खत्म हो गई। सेना की इस भर्ती में कांगड़ा और चंबा के 32,000 युवाओं ने भाग लिया। यह भर्ती 11 सितंबर से शुरू हुई थी। पालमपुर में हुई इस अग्निवीर भर्ती में मौसम ने भी बाधा डाली। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल राजीव रंजन ने कहा कि खराब मौसम होने के बाद भी युवाओं ने 1,600 मीटर की दौड़ में पूरे जोश के साथ भाग लिया। रैली का सफल संचालन डीसी कांगड़ा के मार्गदर्शन में एसडीएम पालमपुर की ओर से प्रदान किए गए प्रयासों और सहायता और कृषि विश्व विद्यालय की ओर से प्रदान किए गए बुनियादी ढांचे के समर्थन के कारण संभव हुआ। मैदान की बाधा पार करने वाले युवाओं की 13 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन