{"_id":"62da99887c60060af968c8cf","slug":"agniveer-army-recruitment-2022-in-himachal-pradesh-mandi-apply-till-3-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer: मंडी के पड्डल मैदान में होगी अग्निवीरों की भर्ती, तीन अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer: मंडी के पड्डल मैदान में होगी अग्निवीरों की भर्ती, तीन अगस्त तक करें आवेदन
Fri, 22 Jul 2022 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:07 PM IST
सार
अग्निवीर योजना में सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी और ट्रेड्मैन के लिए विभिन श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment
- फोटो : indian army
विस्तार
मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना की अग्निवीर भर्ती 28 सितंबर से नौ अक्तूबर के बीच पड्डल मैदान मंडी में होगी। इसमें आवेदन करने के लिए तीन अगस्त तक सेना का ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन
उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने सेना में भर्ती के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण होने के पश्चात ही युवाओं को रैली में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा अब तक अग्निवीर (सेना) भर्ती के लिए लाहौल-स्पीति के महज 50 युवाओं ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण किया है। अग्निवीर योजना में सामान्य ड्यूटी, लिपिक, स्टोर कीपर, तकनीकी और ट्रेड्मैन के लिए विभिन श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक सूचना सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन